महेंद्र सिंह धोनी का नया भिक्षु लुक देख कर लोग हुए हैरान- देखें तस्वीरें

mahandra singh dhoni new monk look
PC-Twitter/StarSportsIndia

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने मेकओवर के लिए काफी फेमस है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में उनके लंबे बालों से लोगों के बीच  लंबे बालों का ट्रेंड शुरू हो गया था।

उसके बाद T-20 विश्व कप 2007 में कामयाबी हासिल करने के बाद उन्होंने अपने लंबे बालों को काट कर छोटे हेयर स्टाइल रख लिए जिसने बाद में फिर छोटे बालों का ट्रेंड शुरू कर दिया था।

शनिवार को उन्होंने अपने fans को एक बार फिर  अपने नए अंदाज़ में हैरान कर दिया। इस नए लुक में महेंद्र सिंह धोनी एक भिक्षु के रुप में नजर आ रहे हैं । इंटरनेट पर  उनका या फोटो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

स्टार स्पोर्ट्स के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से  महेंद्र सिंह धोनी का यह तस्वीर को सबसे पहले पोस्ट किया गया जिसमें उन्होने उनके इस नए  भिक्षु अवतार के पीछे की वजह का अंदाजा लगाने को लोगों से कहा।


 

जानकारी के लिए बता दें कि MS Dhoni 9 अप्रैल से शुरू होने वाली 2021 इंडियन प्रीमियर लीग की तैयारियां शुरू करने के लिए 9 मार्च को चेन्नई पहुंचे थे। 

महेंद्र सिंह धोनी, जो IPL के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं 

धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स का 10 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पिछले साल के फाइनल दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ IPL 2021 खेला जायेगा।

यह भी पढ़ें:  दिल्ली देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस में लगी आग- वायरल हुई तस्वीरें

Post a Comment

0 Comments