Sponsored

पुणे में सात दिनों के लिए लगा आंशिक लॉकडाउन : मॉल, रेस्टॉरेंट, सिनेमा हॉल, धार्मिक स्थल रहेंगे बंद

 देश में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की बढ़ती दरों को नजर में रखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने पुणे में आंशिक रूप से लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को इस बात का ऐलान किया की महाराष्ट्र के पुणे जिले में सभी भोजनालय, बार, धार्मिक स्थलों और रेस्टोरेंट 3 अप्रैल से अगले 7 दिनों तक बंद रहेंगे।

pune lockdown updates, new guidelines
Pune lockdown Update Today (PC- Arpit Khambhata -Getty Image)

पुणे लॉकडाउन अपडेट :महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों में तेजी से  बढ़ोतरी देखने को मिली है जिसकी वजह से महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार 3 अप्रैल से अगले 7 दिनों के लिए आंशिक रूप से लॉकडाउन का ऐलान किया है। यह लॉकडाउन शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा।


इस आंशिक लॉकडाउन को लेकर सरकार ने नई दिशा निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि  सभी रेस्टोरेंट, होटल, पूजा स्थल, बार अगले 7 दिनों तक पूर्ण रूप से बंद रहेंगे हालांकि जरूरत की चीजें जैसे मेडिकल, सब्जी, दूध,खाना आदि होम डिलीवरी की सुविधा सभी को दी जाएगी।


इस नयी गाइडलाइन के मुताबिक शादी और अंतिम संस्कार को छोड़कर सभी तरह के कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई है। शादी समारोह में केवल 50 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति होगी और अंतिम संस्कार के लिए केवल 20 लोग ही शामिल हो सकते हैं।। यह जानकारी पुणे के डिवीजनल कमिश्नर सौरभ राव ने दी।


यह भी पढ़े: हॉप-शूट्स':बिहार में शुरू हुई विश्व की सबसे महंगी सब्जी की खेती -1 किलो सब्जी की कीमत 1 लाख रुपए


आगे जानकारी देते हुए राव ने कहा-स्कूल और कॉलेज 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे। राव ने हालांकि स्पष्ट किया कि बारहवीं और दसवीं कक्षा के छात्रों को इन प्रतिबंधों से छूट दी गई है  जबकि निजी कोचिंग इंस्टीट्यूट को 50% क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा पार्क और गार्डन सिर्फ सुबह  के लिए ही खोले जाएंगे ।


भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी नई लहर से  पुणे सबसे प्रभावित क्षेत्र बन गया। रिपोर्ट के अनुसार  गुरुवार को 8,011 नए  कोरोना संक्रमित मामले सामने आए।

Post a Comment

0 Comments