Sponsored

Spring Season 2021: वसंत ऋतु के आगमन पर गूगल ने किया कुछ इस तरह से स्वागत

 गूगल डूडल स्प्रिंग सीजन 2021:Google ने प्रकृति के खूबसूरत रंगों- नीला, हरा, नारंगी, लाल,  गुलाबी, और पीले  रंगों से एक बेहतरीन Doodle बनाकर इस साल के वसंत ऋतु के आगमन का स्वागत किया।

Spring Season 2021
Spring Season 2021 Google Doodle

Spring Season 2021 :बसंत ऋतु का मौसम की शुरुआत पर गूगल ने अपने सृजनकारी तरीके से स्वागत किया। वसंत 20 मार्च को उत्तरी गोलार्द्ध (Northern Hemisphere) में शुरू होता है और 21 जून तक रहता है। आज उत्तरी और दक्षिणी गोलार्द्धों में दिन और रात बराबर होते हैं।  जिसको स्प्रिंग विषुव (spring equinox)के नाम से जाना जाता है।  विषुव शब्द लैटिन से लिया गया है, जिसका मतलब है "रात और दिन की समानता। पूरे विश्व में आज दिन और रात लगभग बराबर 12 घंटे का होगा।


वसंत विषुव तब होता है जब सूर्य भूमध्य रेखा के अनुरूप सीधे होता है। जबकि उत्तर में, वसंत विषुव वसंत की शुरुआत लेकर आता है, जिसमें दिन लंबे होते हैं,फूल खिलने लगते हैं साथ ही मौसम में गर्मी की शुरुआत भी हो जाती है। 


यह भी पढ़ें: 2021 Holi Date: जानिए होली 2021 की तारीख और अन्य सभी महत्वपूर्ण तिथियां और मुहूर्त


Google ने प्रकृति के खूबसूरत रंगों जैसे नीला, हरा, नारंगी, लाल,  गुलाबी, और पीले  रंगों से एक बेहतरीन Doodle बनाकर इस साल के वसंत ऋतु के आगमन का स्वागत किया। अपने डूडल आर्ट के जरिए गूगल ने कई तरह के फूलों,पत्तियों और मधुमक्खियों से अपने logo को और ज्यादा क्रिएटिव बनाया है। 


हिंदू ज्योतिष के अनुसार वसंत विषुव को बसंत विषुव या बसंत संपत के नाम से जाना जाता है।

#SpringSeason2021

Post a Comment

0 Comments