Sponsored

MPSC State Service Prelims Admit Card 2021 mpsc.gov.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड

 MPSC State Service Prelims Admit Card 2021: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने आज 2 मार्च, 2021 को MPSC राज्यसेवा प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2021 जारी कर दिया है। MPSC की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर एडमिट कार्ड उपलब्ध है। जानकारी के लिए बता दें कि प्रारंभिक परीक्षा 14 मार्च, 2021 को आयोजित की जाएगी।

MPSC-State-Service-Prelims-Admit-Card-2021-released
 MPSC State Service Prelims Admit Card 2021 released on mpsc.gov.in

MPSC राज्य सेवा 2021 प्रीलिम्स परीक्षा मार्च में आयोजित की जाएगी इसके बाद आयोग ने पहले कई बार परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया। पहले यह परीक्षा अप्रैल 2020 में होने वाली थी ,इसके बाद  यह परीक्षा फिर सितंबर 2020 में होनी थी, और फिर 11 अक्टूबर 2020 को लेकिन फिर से इस परीक्षा की तारीख को स्थगित कर दिया गया था। 

यह भी पढ़ें: JEE main answer key 2021 jeemain.nta.nic.in पर जारी, Direct link


MPSC राज्य सेवा प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2021: कैसे डाउनलोड करें 

14 मार्च को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है उम्मीदवार नीचे बताए गए तरीके से अपना एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते है।

  1. MPSC के आधिकारिक वेबसाइट-www. mahampsc.mahaonline.gov.in खोलें। 
  2. अपना यूजरनेम (Username) और पासवर्ड (Password) डाले और लॉगिन (Login) के बटन पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड  खुल जाएगा।
  4. अपने एडमिट कार्ड पर क्लिक करें और उसे डाउनलोड करें।
  5. आगे भविष्य के लिए आप इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं। 


MPSC राज्य सेवा 2021 प्रीलिम्स परीक्षा में बैठने वाले सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए  अपने एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट साथ लाना होगा। परीक्षा और एडमिट कार्ड से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या  या जानकारी के लिए अभ्यर्थी MPSC  की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर  उनके सपोर्ट टीम से संपर्क कर सकते हैं। 


Post a Comment

0 Comments