Sponsored

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी कोविड-19 पॉजिटिव- घर पर किया खुद को क्वारंटाइन

 रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली के बाद अब बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए।

manoj bajpayee tested covid-19 positive
Manoj Bajpayee Tested Covid-19 Positive (PC-IG//bajpayee.manoj)

मनोज बाजपेयी  के टीम मेंबर ने शुक्रवार  को बताया कि,  मनोज बाजपाई कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं और वह इस वक्त घर पर खुद को क्वॉरेंटाइन कर रहे हैं। 

उन्होंने यह भी बताया कि पिछले महीने फरवरी में उनकी आने वाली नई फिल्म डिस्पैच के लिए शूटिंग के दौरान फिल्म के डायरेक्टर कनु बहल (Kanu Behl) कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे। मनोज बाजपेयी फिलहाल अभी  मेडिकेशन पर है और ठीक हो रहे हैं, उन्होंने खुद को घर पर क्वारंटाइन किया हुआ है।

मनोज बाजपेयी की यह फिल्म की शूटिंग को अभी कुछ समय के लिए रोक दिया गया है, जल्दी शूटिंग फिर से शुरू की  जाएगी। मनोज बाजपेयी के वर्क फ्रंट की बात करें तो Zee 5 पर उनकी डिजिटल फिल्म Silence.. Can You Hear It.. शुक्रवार 26 मार्च को प्रीमियर की जाएगी। यह फिल्म एक मडर मिस्ट्री थ्रिलर है। इस डिजिटल फिल्म में मनोज बाजपाई पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे, इसके अलावा फिल्म की स्टार कास्ट में प्राची देसाई, साहिल वैद्य, बरखा सिंह, शिरीष शर्मा, अमित ठक्कर, और अर्जुन माथुर भी नजर आएंगे। 

Silence का टीजर और पोस्टर मनोज बाजपेयी और प्राची देसाई ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया।

Post a Comment

0 Comments