Sponsored

Maha Shivratri 2023 India: जानिए इस दिन की पूजा तिथि, समय, और लाभकारी मंत्र

Maha Shivratri 2021 India: महाशिवरात्रि भारत में सबसे शुभ दिनों से एक माना जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार दिन फाल्गुन माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर पड़ता है। महाशिवरात्रि को भगवान  शिव जी की सबसे बड़ी रात भी कहा जाता है। इस पावन दिन श्रद्धालु दिन भर व्रत रखते हैं और आधी रात के समय पूजा-आराधना  करते है।

Maha Shivratri 2021 India date, time history and mantras
Happy Maha Shivratri 2021 India


महाशिवरात्रि 2021 तिथि और पूजा का समय

इस वर्ष महाशिवरात्रि 11 मार्च (गुरुवार) को मनाई जाएगी। चतुर्दशी तिथि 11 मार्च को दोपहर 2.39 बजे से शुरू होकर 12 मार्च को दोपहर 03.02 बजे समाप्त हो रही है।

इतिहास(History)

हिंदू धर्म के  मान्यताओं के अनुसार, इस  पावन दिन पर, भगवान शिव शिवरात्रि की मध्य रात्रि में माता पार्वती के साथ पुनर्मिलन करते हैं, पौराणिक कथाओं के अनुसार यह भी माना जाता है कि इस दिन समुद्र मंथन हुआ था जिसमें देवताओं और दैत्यों के बीच मंथन से निकले विष को भगवान शिव ने निगल लिया था। जैसे ही भगवान शिव ने विष  को निगला, उनका पूरा गला नीला पड़ गया और तभी से भगवान शिव  को दूसरे नाम “ नीलकंठ” से भी जाना जाता है।

हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार महाशिवरात्रि की मध्यरात्रि के  के समय भगवान शिव जी लिंग के रूप में प्रकट हुए थे और इस प्रकार भगवान शिव के जन्मदिन पर महाशिवरात्रि मनाई जाती है। 


महाशिवरात्रि में इन मंत्रों का करें उच्चारण :

1) ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्

उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

Om Tryambakam Yajamahe Sugandhim Pushti-Vardhanam

Urvarukamiva Bandhanan Mrityormukshiya Mamritat॥


 2) ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि

      तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥

Om Tatpurushaya Vidmahe Mahadevaya Dhimahi

Tanno Rudrah Prachodayat॥


शिवलिंग पर करें इन चीजों से अभिषेक

हिंदू शास्त्रों के अनुसार शिवरात्रि के दिन शिव जी भक्ति आराधना करने से श्रद्धालुओं को अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक लाभ मिलता है। आइए जानते हैं कि शिवलिंग पर किन-किन चीजों से अभिषेक करना सबसे बेहतर माना गया है।

 1) दूध

 2) दही

 3) गंगाजल

 4) पानी

 5) शहद

 शिवरात्रि के दिन इन 5 चीजों से  शिवलिंग का अभिषेक करने से मोक्ष की प्राप्ति  और शिव-पार्वती का आशीर्वाद  और कृपा आप की जिंदगी पर हमेशा  बनी रहती है।


Maha Shivratri 2021 India

Post a Comment

0 Comments