Sponsored

उत्तराखंड में अब इन 5 राज्यों से आने वालो के लिए ज़रूरी होगा Covid-19 टेस्ट

 देश में Covid-19 के मरीज़ो की संख्यां एक बार फिर से बढ़ने की वजह से उत्तराखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। उत्तराखंड सरकार ने यह नियम लागू कर दिया है की जो भी महाराष्ट्र, केरल, गुजरात , छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से उत्तराखंड के अंदर प्रवेश करते है तो उन सभी को अपनी COVID-19 Test अनिवार्य होग।

Covid-test-mandatory-for-prople-coming-to-Uttrakhand
Covid-test-mandatory-for-prople-coming-to-Uttrakhand

इन 5 राज्यों ( महाराष्ट्र, केरल, गुजरात , छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश ) में फिर से बढ़ते Covid-19 के मामलो को लेकर उत्तराखंड सरकार ने मंगलवार को यह फैसला लिया की जो भी व्यक्ति इन 5 राज्यों से उत्तराखंड में प्रवेश करेगा उसको उत्तराखंड बॉर्डर, देहरादून एयरपोर्ट और  रेलवे स्टेशंस पर अपना covid-19 का टेस्ट करना जरुरी होग।

यह भी पढ़े: सरदार पटेल स्टेडियम का नाम बदल कर नरेंद्र मोदी स्टेडियम रखा गया। 

भारत में पिछले 24 घंटो में covid-19 के 13,742 के नए मामले सामने आये है जिसमें 104 लोगो की मौत हुई है। 

Worldometer के लेटेस्ट Covid-19 की रिपोर्ट के अनुसार इस वक़्त देश में अभी covid-19 के मरीजों  की संख्या 11,046,914 हो गयी है। जिसमें से 1,53,178 एक्टिव केस है और 10,738,501 लोग ठीक हुए है, वहीं मरने वालो की संख्या का आंकड़ा 156,742 पार हो गया है। 

Post a Comment

0 Comments