Sponsored

Maharashtra Lockdown News: अमरावती और अचलपुर में फिर से लगा Lockdown | जानिये नई गाइडलाइन्स

Maharashtra Lockdown News:  महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 6971 कोविड-19 के नए मामले सामने आए और 35 लोगों की मौत हुई है। 

 कोविड-19  के नए मामलों में बढ़ते उछाल को देखकर महाराष्ट्र सरकार ने कुछ शहरों में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। जिसमें से अमरावती और अचलपुर में संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया है। आज रात 8:00 से 1 मार्च  सुबह 8:00 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। जबकि अकोला, अकोट और मूर्तिजापुर में कल सुबह (23-Feb-2021) 6:00 बजे से 1 मार्च सुबह 6:00 बजे तक लॉकडाउन रहेगा।

lockdown-imposed-in maharastra-again-10-big-updates
Source (Unknown)

साथ ही महाराष्ट्र सरकार ने पुणे और नासिक में भी कोरोनावायरस के बढ़ते केसों को देखकर नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। यह रात 11:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक रहेगा । वही पुणे में 28 फरवरी तक स्कूल, कॉलेजों और प्राइवेट संसथान  को भी बंद कर दिया गया है। नासिक की बात करे तो सार्वजनिक जगहों पर बिना मास्क पाए जाने पर हजार रुपए का जुर्माना रखा गया है ।

CM उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह अगले 10-15 दिनों तक सभी निवासियों की निगरानी कर रहे हैं और अगर covid-19  की गाइडलाइन्स का उल्लंघन किया गया तो उन्हें राज्य में लॉकडाउन लगाना पड़ेगा। 

यह भी पढ़ें :BJP leader  पामेला गोस्वामी को ड्रग्स मामले में किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को मद्देनज़र रखते हुए पूरे राज्य में कड़े नियम लागू कर दिए हैं:-

1) आज से राजनैतिक, सामाजिक और धार्मिक जमावड़े पर रोक लगा दी है। अगर स्थिति खराब रही तो महाराष्ट्र में फिर से संपूर्ण लॉकडाउन लगने की संभावना है  जिस पर महाराष्ट्र सरकार अगले 8 दिनों तक विचार और स्थिति को देखकर फैसला लेगी।

2) अचलपुर कस्बे औरअमरावती शहर में 7 दिन का पूरा लॉकडाउन लगाया गया है। (आज रात 8 बजे से 1 मार्च सुबह 8 मार्च तक)

3)  नासिक में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। यह रात 11:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक रहेगा और साथ ही 28 फरवरी तक स्कूल, कॉलेजों और प्राइवेट संस्थान को भी बंद कर दिया गया है। वही सार्वजनिक जगहों पर mask ना पहनने पर ₹1000 का जुर्माना भी होगा।

4) अमरावती, वाशिम, अकोला, बुलढाणा,और यवतमाल में आंशिक रूप से लॉकडाउन लगा दिया गया है। यवतमाल मैं 28 फरवरी तक स्कूल, कॉलेज और प्राइवेट संस्थान बंद रहेंगे और शादियों में सिर्फ 50 लोगों को ही अनुमति होगी।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 6,971 नए कॉविड-19 के नए केस सामने आए हैं जिसमें से 2417 लोग रिकवर हुए हैं। फिलहाल महाराष्ट्र में कोविड-19 के एक्टिव केस की संख्या 52,956 है।

Tags: Latest covid News, Maharashtra Lockdown News

Post a Comment

0 Comments